Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपहरण व लूट के आरोपी गिरफ्तार

अपहरण व लूट के आरोपी गिरफ्तार

◆ स्कार्पियों को रोककर किया था अपहरण, सुल्तानपुर में पिटाई के बाद छोड़ा


◆ नवम्बर 2023 में कोतवाली अयोध्या में दर्ज हुआ था मुकदमा


अयोध्या। पुलिस ने अपहरण व लूट के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नवम्बर 2023 में कोतवाली अयोध्या में आईजी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। स्कार्पियों से जाते समय एक व्यक्ति को रोककर अपहरण किया गया था। जिसमें उसकी पिटाई करके सुल्तानपुर में आरोपितों ने छोड़ दिया था।
अचारी का पुरवा कुशमाहा के रहने वाले पवन का आरोप था कि उसने अपने परिचित पप्पू सिद्दीकी को एक स्कार्पियों वाहन खरीदने को लेकर साढ़े नौ लाख रुपये दिया था। पप्पू ने वाहन अपने दूसरे के नाम बताते हुए जल्द नाम ट्रांसफर का आश्वासन दिया। 11 अक्टूबर को कुछ लोगो ने स्कार्पियों से जाते समय दूसरे वाहन से रोककर अपहरण कर लिया तथा मारपीट की। पुलिस ने मामले में संजय सिंह, राहुल तिवारी व रवि तिवारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरु की। जांच के बाद संजय सिंह निवासी रुपापुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर व ताज मोहम्मद निवासी केयर आफ ताज बस सर्विस चर्च कम्पाउंड निकट तिकोनिया पार्क को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments