Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकाशी और मथुरा होगा अगला मिशन - एमएस बिट्टा

काशी और मथुरा होगा अगला मिशन – एमएस बिट्टा


◆ रामजन्मभूमि में किया दर्शन


अयोध्या। आल इंडियन एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एम.एस. बिट्टा ने शुक्रवार को रामलला का दर्शन किया। दर्शन के बाद उन्होनें कहा कि दर्शन करते समय मन बहुत भावुक था। देश में शांति रही और मंदिर का निर्माण हो गया। ईश्वर नरेन्द्र मोदी की आयु को लम्बी करे। उन्हें भगवान राम ने भेजा है। अगला मिशन काशी विश्वनाथ और मथुरा होगा। काशी और मथुरा में इसी तरह निर्माण हो यही रामलला से प्रार्थना रही। हमें कुछ नही चाहिए। हमें रामलला मिल गए। रामजन्मभूमि का निर्माण हो गया।
जिन्हें प्राणप्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला वे यहां नही आए तो क्या मंदिर का निर्माण रूक गया। गुरू गोविन्द सिंह की फौज ने निहंग सिंह के नेतृत्व में यहां आकर रक्षा की थी। हिन्दु भाई हमेशा कहते है कि सिक्ख धर्म हमारा धर्म है। हमारी राम के प्रति आस्था है जिनकी नही है वो जाने। अयोध्या आए हम सबके शुक्रगुजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments