Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जुमतुलविदा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में अदा, अमन-चैन की मांगी गई...

जुमतुलविदा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में अदा, अमन-चैन की मांगी गई दुआएं

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार जुमतुलविदा की नमाज नगर एवं क्षेत्र में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और नमाज के दौरान अमन, शांति एवं देश की तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। काजीपुरा स्थित आला हज़रत मस्जिद में मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी की कयादत में नमाज अदा की गई। उन्होंने खुतबे के दौरान मस्जिद अक्सा की आजादी के लिए दुआ करने के साथ ही लोगों से गरीबों की मदद कर उन्हें ईद की खुशियों में शामिल करने की अपील की।

वहीं सराय चौक स्थित वक्फ मस्जिद रौजा-ए-हजरत कासिम में मौलाना रहबर रज़ा सुल्तानी ने नमाज अदा कराई। मदीना मस्जिद में कारी गयासुद्दीन तथा उर्दू बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलाना नजीबुल्लाह की अगुवाई में अकीदतमंदों ने जुमतुलविदा की नमाज अदा की।

नमाज के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसडीएम राहुल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह एवं कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

इस मौके पर इब्ने अली जाफरी, एहसान रज़ा, मीशम, इब्ने अब्बास, हाजी जाफरान, हसन अब्बास, कारी गयासुद्दीन, अजमल निजामी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version