Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रप्रेम की अलख जगाएगी पत्रकारों की तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर हुई...

राष्ट्रप्रेम की अलख जगाएगी पत्रकारों की तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

0

◆ 14 अगस्त को सहादतगंज से निकलेगी यात्रा, लता चौक पर होगा समापन


अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और पत्रकारों की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

पत्रकार बीएस लाठी ने कहा कि पिछले वर्ष निकली पहली तिरंगा यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला था। इस बार यात्रा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, जो राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देगी।

तिरंगा यात्रा के संयोजक आकाश गुप्ता ने बताया कि यात्रा को चार प्रमुख जोन में विभाजित किया गया है। यात्रा 14 अगस्त को सुबह 11 बजे सहादतगंज चौराहे से प्रारंभ होकर पत्रकार चौराहा, उदया चौराहा होते हुए नया घाट पहुंचेगी, जहां समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।

आकाश सोनी ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और जनजागरूकता का अभियान है। वरिष्ठ पत्रकार केबी शुक्ला ने इसे पत्रकारों की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। समीर शाही ने सभी पत्रकारों से सुबह 10:30 बजे तक सहादतगंज चौराहे पर पहुंचने और अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’ ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की। रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा यात्रा पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देगी। अखंड सिंह ने बताया कि सभी पत्रकार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार आशु श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।

बैठक में क्षितिज साधवानी, अपूर्व पाठक, सौरभ शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, करन प्रजापति, नरेंद्र मिश्रा, गुलजार खान, चंद्रधर द्विवेदी, अंकुर श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, सुमित यादव, नवनीत कौशल, बृजेश सिंह, अभिषेक उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी मीडिया प्रभारी राजेंद्र दुबे एवं अनिल निषाद ने दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version