अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने करीब आठ माह पहले सरगोना मंदिर के पास सर्राफा कारोबारी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट का सामान, अवैध पिस्टल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में इनायतनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मंगलवार रात थाना क्षेत्र के टिनवा गांव स्थित मंदिर के पास तालाब के निकट से अंकितचौबे (22) निवासी चौबेपुर अंजना, थाना पूराकलंदर तथा अभिषेकशुक्ला (26) निवासी भरतपुर, थाना राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर) को गिरफ्तार किया।
एफआईआरमेंदर्जथायहघटनाक्रम
एफआईआर के अनुसार शाहगंज बाजार निवासी सर्राफा कारोबारी मनीषसोनी 28 अक्टूबर 2025 की शाम अपनी उमरापुर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उनके बैग में दो जोड़ी पुरानी चांदी की पायल, 10 जोड़ी बिछिया और 20 हजार रुपये नकद थे। शाम करीब 6:15 बजे सरगोना मंदिर के आगे आरामशीन के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। एक बदमाश ने हेलमेट पर डंडा मारा और दूसरे ने उनकी दाहिनी बांह पर हमला कर बैग छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर इनायतनगर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
यहसामानहुआबरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर का देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछिया, एक मोटोरोला मोबाइल, एक वीवो मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दोनोंआरोपियोंपरपहलेसेकईमुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंकित चौबे पर अयोध्या, अंबेडकरनगर और गोंडा में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभिषेक शुक्ला के विरुद्ध भी हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक अमरेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विपिन श्रीवास्तव सहित इनायतनगर थाना, स्वाट और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।