Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम मंदिर चढावा चोरी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति के...

राम मंदिर चढावा चोरी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर में चढावा चोरी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धर्म सेना भारत ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

धर्म सेना भारत के प्रमुख संतोष दुबे की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसे देश की आस्था के केंद्र में हुई कथित चोरी और गबन की घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों द्वारा कथित रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त कर मंदिर को वापस दिलाया जाए। साथ ही, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए देश के चारों शंकराचार्यों तथा शहीद कारसेवकों के परिजनों का एक स्वतंत्र ट्रस्ट गठित करने की मांग भी उठाई गई है।

धर्म सेना भारत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि इससे देशभर के श्रद्धालुओं में न्याय का संदेश जाएगा और उनकी आस्था बनी रहेगी। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो देश-विदेश में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों में व्यापक आक्रोश फैल सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version