Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ज्योतिबा राव फुले के जन्मदिन पर जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को किया गया...

ज्योतिबा राव फुले के जन्मदिन पर जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

0

अंबेडकर नगर। भाजपा की स्थापना दिवस से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में ज्योतिबा राव गोविंद राव फुले के जन्म दिन पर जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को विधान परिषद के उप नेता विद्यासागर सोनकर ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान के साथ सम्मानित किया गया।

         विधान परिषद उप नेता विद्यासागर सोनकर ने त्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि 19वीं सदी महान समाज सुधारक,समाज के प्रबोधक,विचारक,समाज सेवी,लेखक,दार्शनिक तथा क्रांति कार्यकर्ता थे। कहा कि महात्मा फुले ने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने,बाल विवाह को बंद कराने और देश हित में समर्पित कर दिया। कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य करते हुए उन्होंने 1948 में विद्यालय खोला था।स्त्री शिक्षा और उनकी दशा सुधारने के क्षेत्र में फुले दंपत्ति का पहला कदम था। फुले जी ने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए अतुलनीय कार्य किया था।उन्होंने 24 सितंबर 1873 को महाराष्ट्र में सत्यशोघक समाज की स्थापना की थी।

          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि ज्योतिबा फुले जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उच्च कोटि के लेखक थे।फूले जी द्वारा लिखी गई प्रमुख पुस्तकों में गुलाम गिरी(1873),क्षत्रपति शिवाजी,अछूतों की कैफिया,किसान का कोड़ा,तृतीय रत्न मुख्य रूप से थी।सामाजिक कार्य की बोझ की वजह से वर्ष 1988 में इन्हे लकवे का अटैक आ गया था।वर्ष 1890 में 28 नवम्बर के दिन इन्होंने धरती से विदा ले लिया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा के संयोजन में संपन्न कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।

           पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए जनसंघ कालीन कार्यकर्ता विश्वनाथ मिश्र ने भी अपना बहुत मार्मिक उद्बोधन दिया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि सम्मान प्राप्त करने वालों में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,राम चंद्र मिश्र,काली प्रसाद द्विवेदी,ब्रम्ह देव सिंह,शोभा सिंह,सहदेव सिंह,चंद्र विजय सिंह आदि शामिल रहे।कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश यादव,मनोज मौर्य सहित मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version