Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या में जनरथ बस खड़ी ट्रक से टकराई, दो यात्रियों की मौत,...

अयोध्या में जनरथ बस खड़ी ट्रक से टकराई, दो यात्रियों की मौत, 16 घायल

0
ayodhya samachar

◆ रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्राजगनपुर में हुई दुर्घटना


◆ घायलों को जिला अस्पताल में किया गया है भर्ती


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रा जगनपुर के पास मंगलवार-बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से गोरखपुर जा रही रोडवेज की जनरथ बस बाएं से ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकरा गई। हादसा रात करीब 1ः55 बजे हुआ। दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने बाईं ओर से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। सूचना मिलते ही रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुशीनगर के अहिरौली निवासी 31 वर्षीय मो. साबिर पुत्र बकसुल्लाह तथा लखनऊ के गोमती नगर निवासी 45 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र धनेश्वर के रूप में हुई है।
दुर्घटना में गम्भीर घायल यात्रियों में मानसी (30) पत्नी शिवम सिंह निवासी गौरी थाना बीघापुर उन्नाव, सूर्यांश कुशवाहा (20) पुत्र विभूति कुशवाहा निवासी कूड़ाघाट गोरखपुर, देवेन्द्र मिश्रा (52) पुत्र रमाकांत मिश्रा निवासी कहरबलिया कुशीनगर, विमला देवी (60) पत्नी सीताराम तिवारी निवासी जोगापुर तिवारी देवरिया, असमीर खान(17) पुत्र मैसुद्दीन खान, सोनू कुमार (24) पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी सोनरिया तरकुलवा देवरिया, विमल शर्मा (60) पुत्र नोखे लाल, जर्नादन (53) पुत्र भगवानदास यादव, निवासी मुस्तफाबाद सहनवा गोरखपुर है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आठ घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version