Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जैतपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय गोतस्करी गिरोह के खिलाफ गैंग चार्ट किया तैयार,...

जैतपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय गोतस्करी गिरोह के खिलाफ गैंग चार्ट किया तैयार, डीएम ने दी मंज़ूरी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित गोतस्करी गिरोह के विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर से अनुमोदन प्राप्त कर लिया है। बुधवार को थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आज़ाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर प्रधान लेखा कार्यालय को प्रेषित की।

रिपोर्ट के अनुसार गैंग का लीडर  एक शातिर और अभ्यस्त अपराधी है, जो अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर गोवध और गोवंशीय पशुओं की तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरोह निजी आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए लगातार संगठित अपराध कर रहा है तथा इसकी गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

गिरोह की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट के तहत आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया उन सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version