Saturday, November 21, 2026
HomeUncategorizedदुकान के स्टॉक में मिली 134 बोरी डीएपी की गड़बड़ी, संचालक पर...

दुकान के स्टॉक में मिली 134 बोरी डीएपी की गड़बड़ी, संचालक पर केस


जैतपुर, अंबेडकर नगर। अंबरपुर बाजार स्थित मौर्या उर्वरक भंडार पर कृषि विभाग की जांच के बाद कार्रवाई हुई है। निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर खाद बेचने और स्टॉक का हिसाब मेल न खाने के मामले में दुकान संचालक के खिलाफ जैतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जिला कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, छह नवंबर को दुकान का निरीक्षण किया गया था। पीओएस मशीन में डीएपी की 144 बोरियां दर्ज थीं, जबकि मौके पर 278 बोरियां मिलीं। इस प्रकार मशीन में दर्ज मात्रा और वास्तविक स्टॉक में 134 बोरियों का अंतर पाया गया।

जांच के दौरान किसानों के बयान भी लिए गए। शिकायत में बताया गया कि एक बोरी डीएपी और एक बोरी गेहूं का बीज 1500-1500 रुपये में बेचा गया। वहीं विक्रेता से स्पष्टीकरण मांगे जाने पर उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति के बाद 19 नवंबर को दुकान के प्रोपराइटर बृजेश कुमार मौर्य के विरुद्ध आवश्यक वस्तुओं तथा उर्वरक बिक्री संबंधी नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments