Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी चोरी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी चोरी

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में चोरों की सक्रियता से पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। अशरफपुर बरवां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की रात अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर इन्वर्टर और बैटरी उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को अस्पताल पहुंचने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और इन्वर्टर-बैटरी गायब थी। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी चिकित्सालय परिसर में चोरी हुई थी, लेकिन उसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार घटनाओं और पुराने मामलों का पर्दाफाश नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोरियों पर अंकुश लगाने के साथ ही पूर्व की घटनाओं का भी खुलासा किया जाना चाहिए।
इस संबंध में अहिरौली थानाध्यक्ष से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version