Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedभाजपा नेवादा मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न

भाजपा नेवादा मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न


जलालपुर  अम्बेडकर नगर। भाजपा के नेवादा  मंडल की परिचयात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। मुख्य अतिथि ने नगर पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र संयोजकों, शक्तिकेन्द्र सहसंयोजकों और नगर कार्यसमिति सदस्यों से परिचय प्राप्त किया उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और सांगठनिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता और मेहनत से काम करने का आह्वान किया। बैठक में हरगोविंद तिवारी बृजेश तिवारी दिनेश पाल रामचंद्र मिश्रा ओमप्रकाश तिवारी सूरज वर्मा अरुण सिंह रामदयाल भारती हिमांशु सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments