Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा नगर मंडल जलालपुर की परिचयात्मक बैठक, संगठन को मजबूत करने का...

भाजपा नगर मंडल जलालपुर की परिचयात्मक बैठक, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। भाजपा नगर मंडल जलालपुर की परिचयात्मक बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मुख्य अतिथि यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने नगर पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, सहसंयोजकों और नगर कार्यसमिति सदस्यों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों और सांगठनिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए एकजुटता और मेहनत से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, मिसम रजा, महेंद्र प्रताप चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, बेचन पांडेय, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, सीतल सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, रंजू बिंद, रविकांत जायसवाल, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, सोनू गौड़, रेनू प्रजापति, केतकी शर्मा, ओन करबलाई, डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, सभासद अनुज सोनकर, अजीत निषाद, विक्की गौतम, डेविड गोरे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version