Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहेमराज का पुरवा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को आवागमन में...

हेमराज का पुरवा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा


अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरुवावा स्थित हेमराज का पुरवा में बुधवार को 150 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया। यह सड़क जगदीश वर्मा के घर से प्रवेश वर्मा के घर तक बनाई गई है।

लोकार्पण के दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। गांवों में सड़क, नाली, पेयजल और बिजली जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और बरसात के मौसम में कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

विधायक ने कहा कि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments