Wednesday, November 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव से पहले अयोध्या की सड़कों की पेंटिंग पूरी कराने के निर्देश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सड़कों की पेंटिंग पूरी कराने के निर्देश


◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ की बैठक, सड़क पेंटिंग कार्य समय से पूरा करने पर दिया जोर


अयोध्या। दीपोत्सव के आयोजन से पूर्व अयोध्या की सड़कों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए महानगर क्षेत्र में सभी सड़क पेंटिंग का कार्य दीपोत्सव से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश वर्मा और अधिशासी अभियंता एसबी सिंह मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में शहर की सड़कों की बेहतर स्थिति और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अयोध्या की प्रमुख सड़कों पर पेंटिंग का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए। इसमें सड़क की सफेद पट्टी, डिवाइडर मार्किंग और अन्य आवश्यक रोड मार्किंग के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि दीपोत्सव के दौरान आवागमन सुगम और सुरक्षित रहे।

विधायक ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की वैश्विक पहचान से जुड़ा आयोजन है। इसकी तैयारियों में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments