बसखारी अंबेडकर नगर। आलापुर थाना क्षेत्र के आमा दरवेशपुर गांव में बीते सोमवार देर शाम पढ़ाई के दौरान एक सात वर्षीय अक्षांश राव पुत्र अनिल राव को जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने तत्काल उसे बसखारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, वहां से भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आलापुर तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतक के माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।