Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा फातमा ज़हरा बनी एक दिन की...

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा फातमा ज़हरा बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका


जलालपुर अंबेडकर नगर। शासन के निर्देश पर नगर के कन्या जूनियर हाईस्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा फातमा ज़हरा को एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया।

छात्राओं ने करतल ध्वनि से अपनी साथी छात्रा का स्वागत कर ऐतिहासिक पल का साक्ष्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ए.आर.पी. अजीत यादव ने फातमा ज़हरा को माला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका पद संभालते ही छात्रा के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

फातमा ज़हरा ने विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन रजिस्टर, पीटीएम एवं एसएमसी रजिस्टर का अवलोकन किया तथा दिनभर की गतिविधियों का संचालन स्वयं किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने इको क्लब की अपनी साथी छात्राओं नमरा, इसरा, काव्या, आतिका, हलीमा, रोकैया, शालिनी, सोनाक्षी, इकरा, जिकरा, असरा और तसमिया फातमा को धन्यवाद दिया और अपने अध्यापकों के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments