Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट की कमी दूर करने की पहल, निजी चिकित्सकों...

महिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट की कमी दूर करने की पहल, निजी चिकित्सकों से अनुबंध प्रक्रिया तेज

0

अयोध्या। महिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट की कमी के कारण रात के समय ऑपरेशन से प्रसव कराने में आ रही दिक्कतें अब जल्द ही समाप्त हो सकती हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है।

सीएमएस डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि मामला जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उठाया गया, जहां निजी एनेस्थेटिस्ट से अनुबंध करने पर सहमति बनी। फिलहाल, जिला अस्पताल के दो एनेस्थेटिस्ट जरूरत पड़ने पर महिला अस्पताल में सेवाएं देंगे। साथ ही, निजी चिकित्सक डॉ. आरकेपी सिंह, डॉ. रिद्धिमा और डॉ. अभिषेक सिंह के साथ अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। वहीं, सीएमओ के अधीन कार्यरत डॉ. धर्मेंद्र राव से भी वार्ता की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि अनुबंध पूर्ण होने पर अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गर्भवती महिलाओं को समय पर चिकित्सा मिलेगी और जटिल प्रसव के मामलों में भी तुरंत उपचार संभव होगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version