Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को दी गई जानकारी

कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को दी गई जानकारी


अम्बेडकर नगर। अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस थीम ” अब हमारा समय है, हमारा अधिकार ही हमारा भविष्य है” के कार्यक्रम का आयोजन जयराम वर्मा बालिका इन्टर कॉलेज अकबरपुर में किया गया। कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के उद्देश्य, महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टाप सेन्टर, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181,  चाइल्ड लाइन नंबर 1098 आदि के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को चिन्हित कर आवेदन के लिए कहा गया। कार्यक्रम में शालिनी ओझा महिला कल्याण अधिकारी ,गायत्री सिंह जिला समन्वयक, विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments