अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग (स्पोर्ट्स फॉर स्कूल) में स्कूल फॉर प्रीमियम लीग को लेकर प्रेसवार्ता हुई। एक पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सुशील चौधरी शामिल हुए। सुशील चौधरी ने 69वी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता 2025-26 के लिए मीडिया को जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यह ग्रामीण के प्रतिभावान बच्चों को जोड़ने का बेहतर प्रयास है। यह अभियान जिला मण्डल से लेकर पूरे प्रदेश में चलेगा। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए यह वरदान साबित होगा। मौके पर देवेंद्र सिंह, कार्डिनेटर संदीप वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, रमा दुबे, सुशील चौधरी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह, राकेश टंडन, अनुराग श्रीवास्तव, अनुपम उपरैती, मेराज, अमित सिंह ,सुंदरम दुबे, अतुल पांडे मौजूद रहे।