Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकोतवाल श्रीनिवास पांडेय को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एडीजी लखनऊ जोन ने...

कोतवाल श्रीनिवास पांडेय को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एडीजी लखनऊ जोन ने किया सम्मानित


अंबेडकर नगर। कोतवाल अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय को उनके अनुकरणीय कार्यों और पुलिस विभाग के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एस. बी. शिरडकर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हाल ही में आयोजित पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। आयोजन के दौरान श्री पांडेय ने अभ्यर्थियों के व्यवस्थापन, भोजन व्यवस्था और परिवहन आदि में अनुकरणीय कार्य किया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भी नगर कोतवाल की प्रशंसा करते हुए पुलिस कार्यालय में उन्हें एडीजी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र सौंपा। उन्होंने श्री पांडेय के कार्यों को विभाग के लिए गर्व की बात बताया। श्रीनिवास पांडेय पहले भी अपनी कुशल नेतृत्व शैली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की बेहतर निगरानी और जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका के लिए चर्चा में रह चुके हैं। उनके कार्यों से न केवल विभाग बल्कि आमजन में भी विश्वास और भरोसा बढ़ा है। नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में उनकी भूमिका को लेकर आमजन और विभागीय अधिकारी दोनों ही उनकी सराहना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments