Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकास भवन में हर्बल उत्पादों के स्टाल पर बढ़ी खरीदारी

विकास भवन में हर्बल उत्पादों के स्टाल पर बढ़ी खरीदारी


अयोध्या। होली के अवसर पर शनिवार को विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार प्राकृतिक एवं हर्बल उत्पादों का स्टाल लगाया गया। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने स्टाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उपायुक्त रोजगार सरिता गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

स्टाल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल, चिप्स, पापड़ तथा अन्य उत्पाद प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। ये उत्पाद प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए गए हैं और इनमें रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं किया गया है। हर्बल गुलाल फूलों, जड़ी-बूटियों और अन्य प्राकृतिक तत्वों से बनाया गया है, जिसे त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बताया गया। चिप्स और पापड़ पारंपरिक विधि से तैयार किए गए हैं।

उद्घाटन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने होली पर रासायनिक रंगों से परहेज करने की अपील की।

उपायुक्त रोजगार ने कहा कि ऐसे स्टाल महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ ही उनके उद्यमिता कौशल को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी उपस्थित रहे और उत्पादों की खरीदारी की। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के होली विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments