अयोध्या। परिक्रमा मार्ग स्थित दशरथ कुंड, हैबतपुर के पास शुक्रवार को मां जानकी इंटरप्राइजेज शोरूम का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल छाया रहा।
शोरूम के प्रबंधक राजेंद्र चौहान ने बताया कि मां जानकी इंटरप्राइजेज टाइल्स, मार्बल और सेनेटरी वेयर का भरोसेमंद और बड़ा होलसेल सप्लायर है, जहां देश की लगभग सभी प्रमुख कंपनियों के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। यहां आकर्षक डिज़ाइन की टाइल्स, विभिन्न रंगों और आकारों के मार्बल, तथा आधुनिक रुझानों के अनुरूप सेनेटरी वेयर का विशाल संग्रह मौजूद है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता, उचित दाम और विविध विकल्प उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। चाहे घर का निर्माण हो या नवीनीकरण, हर तरह की जरूरत के लिए यहां व्यापक रेंज उपलब्ध है।
शुभारंभ अवसर पर शोरूम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था, जबकि मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। राजेंद्र चौहान ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे एक बार शोरूम अवश्य पधारें और उत्पादों की गुणवत्ता व विविधता का अनुभव करें।