Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रीराम फिलिंग स्टेशन का पूर्व सांसद ने किया उद‌्घाटन

श्रीराम फिलिंग स्टेशन का पूर्व सांसद ने किया उद‌्घाटन


अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित दशरथ कुंड के पास शुक्रवार को श्रीराम फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। रिबन काटकर उद्घाटन के बाद उन्होंने पंप के प्रोपराइटर लक्ष्मण वर्मा को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का स्वागत फूलमाला व बुकें भेंट कर किया गया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश वर्मा और सिद्धार्थ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

प्रोपराइटर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि इंडियन ऑयल के सहयोग से इस पंप की स्थापना भगवान श्रीराम की नगरी में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए की गई है। उन्होंने कहा—“इस क्षेत्र में कई किलोमीटर तक कोई पेट्रोल पंप नहीं था, जिससे राहगीरों को परेशानी होती थी। हमारा संकल्प है कि हम ग्राहकों को बेहतर सेवा व पूरी संतुष्टि प्रदान करें।”

श्रीराम फिलिंग स्टेशन के शुरू होने से अब पंचकोसी मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को न केवल ईंधन की सुविधा मिलेगी, बल्कि यह स्थान अयोध्या के स्वागत द्वार के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments