Wednesday, July 22, 2026
HomeUncategorizedविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार को...

विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में जलालपुर पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद चार लोगों को गिरफ्तार कर ले भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के बसिया गांव निवासिनी सोनी 25 वर्ष का बंद कमरे में  फंदे से लटकते हुए शव को पाया गया था। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम ही भेज दिया था । लेकिन मृतका के पिता सुरेंद्र यादव ने ससुराली जनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें बुधवार को जलालपुर उप निरीक्षक रामजीत यादव अपने हमराहियों के साथ सुरहुरपुर मार्ग पर भडभडपुर जमौली मोड पर आरोपित प्रशांत यादव पति, सच्चिदानंद ससुर ,संगीता सास तथा देवर शशांक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । कोतवाली प्रभारी दर्शन यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराली जनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालयलय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments