Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद में दबंगो ने घर में घुस कर की मारपीट, पुलिस...

जमीनी विवाद में दबंगो ने घर में घुस कर की मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज किया मुक़दमा

आलापुर अंबेडकर नगर। जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुस कर परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। गुहार पर दौड़े आस पास के लोग जब वहां पहुंचे तो दबंग धमकियां देते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हसवर थाना अंतर्गत नरकटा बैरीपुर निवासी सुनीता सिंह ने हसवर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी राजेंद्र सिंह पुत्र रामनरेश सिंह, सूरज सिंह, राहुल सिंह, दुष्यंत सिंह, संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, सोनम, मालती आदि लोगों ने उनके घर में घुस कर उनसे मारपीट करने लगे। इस विषय में पीड़िता सुनीता सिंह के पुत्र लकी सिंह ने बताया कि उनसे विपक्षी जमीनी विवाद को लेकर आए दिन मारपीट करते रहते हैं। इसके लिए वह कई बार थाना हसवर में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उन्हें थाने से किसी भी तरह से मदद नहीं मिलती। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने से विपक्षी का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि वह उनके घर में घुसकर उन लोगों को बुरी तरह से मारा पीटा। इस विषय में थाना अध्यक्ष प्रमोद सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली थी इसलिए फौरी करवाई के लिए दोनों पक्ष से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।बाद में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments