Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आधी रात चल रहा था अवैध खनन, पुलिस ने जेसीबी सीज कर...

आधी रात चल रहा था अवैध खनन, पुलिस ने जेसीबी सीज कर सात वाहनों का किया चालान

0
ayodhya samachar

आलापुर, अंबेडकरनगर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी को सीज कर दिया। वहीं ओवरलोडिंग कर रहे सात डंपर और ट्रकों का भी चालान किया गया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में थाना आलापुर पुलिस को 24-25 मई की रात ग्राम ख्वाजाबड़ापुर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच की तो जेसीबी संख्या यूपी 45 बीटी 3250 से बिना अनुमति के मिट्टी खनन किया जा रहा था।
पुलिस ने तत्काल उपजिलाधिकारी आलापुर और खनन अधिकारी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जेसीबी को सीज कर दिया गया। साथ ही मौके पर ओवरलोड पाए गए सात डंपर और ट्रकों का चालान भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version