अयोध्या। ICSE (10वीं) व ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षा परिणाम में परमा अकैडमी के सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। ISC (12वीं) में प्रतिभा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी 89 प्रतिशत के साथ दूसरे और शिवानी 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अक्षत ने भौतिक विज्ञान में 99 अंक हासिल किए।
ICSE (10वीं) में पल्लवी 89 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि रितिका ने 85 प्रतिशत और कनिका ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रधानाचार्या सुनीता राय ने कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के प्रयास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है।