◆ नव वर्ष के प्रथम दिन सुख शान्ति व समृद्धि की मनोकामना के साथ अपने आराध्य के प्रति निवेदित की श्रद्धा
अयोध्या। नूतन वर्ष के अभिनंदन के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा पड़ा। जय श्री राम के गगन भेदी जयघोष के मध्य नव वर्ष के प्रथम दिन अपने आराध्य के दर्शन के लिए मंदिरों में लोगों तांता लगा हुआ। नव वर्ष में सुख शान्ति व समृद्धि की मनोकामना के साथ भक्तों ने अपने-अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा निवेदित की।
धर्मनगरी अयोध्या में प्रातः काल से दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवान श्री रामलला औऱ सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन पुण्य सलिला सरयू में स्नान किया। ठड़ व भीड़ आस्था के आवेग के सामने लघु प्रतीत होने लगी। भक्तों ने लम्बी-लम्बी लाइनों में लगकर भारी भीड़ के मध्य मंदिरों पूजन अर्चन किया।
