Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर और दुकान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर और दुकान जलकर राख


अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के भीखापुर गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी आग ने एक परिवार की बनी-बनाई गृहस्थी को राख में बदल दिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने रवि गुप्ता के घर और उनकी जनरल स्टोर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों में न सिर्फ घर का सामान बल्कि परिवार में को होने वाली शादी के लिए रखा गया जेवर, कपड़े और अन्य सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई।

रात करीब 1:30 बजे पड़ोसी ज्ञानेंद्र सिंह ने घर से धुआं उठते देखा और तत्काल परिवार और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए परिवार के सदस्यों को दूसरी मंजिल से कूदना पड़ा।

सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम करीब डेढ़ घंटे देर से मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गांव में घटना को लेकर अफसोस और आक्रोश दोनों देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments