Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या होम स्टे कर्मचारी ने ज़हर खाकर दी जान, मालिक पर उत्पीड़न का...

होम स्टे कर्मचारी ने ज़हर खाकर दी जान, मालिक पर उत्पीड़न का आरोप

0
ayodhya samachar

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर में स्थित एक होम स्टे के सामने मंगलवार सुबह ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय भोला गुप्ता निवासी भदौली, थाना महाराजगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। भोला पिछले कई वर्षों से दर्शन नगर स्थित माधव होम स्टे पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, स्टे मालिक शिवकुमार वर्मा के कहने पर भोला ने अपने नाम पर दो लाख रुपये का बैंक लोन लिया था, साथ ही दो लाख रुपये निजी तौर पर उधार लेकर मालिक को दे दिए थे।
आरोप है कि लोन और उधारी के पैसे चुकाने का दबाव भोला पर लगातार बढ़ता गया, जबकि मालिक द्वारा उसे भुगतान नहीं किया जा रहा था। आर्थिक तंगी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर भोला ने आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस को सुबह सूचना मिलने पर गंभीर हालत में भोला को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर होम स्टे मालिक शिवकुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version