Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे अयोध्या के समस्त सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के संग अनेक बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी उपस्थित थे। होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के वरिष्ठ पत्रकार रघुवरशरण थे। कार्यक्रम में एक विचार गोष्ठी विषयक पत्रकारिता का सामाजिक सरोकार पर चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देती हुई ट्रस्ट की महामंत्री एवं वरिष्ठ समाज सेविका सुधा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सावरकर नगर पार्षद प्रत्याशी पवन यादव एवं वरिष्ठ समाजसेवी धर्मपाल पांडे ने संयुक्त रूप से किया। होली मिलन कार्यक्रम के समापन दौर में कार्यक्रम आयोजक रामानुज सिंह रामा ने आए हुए अतिथियों एवं कार्यक्रम में सहयोग देने हेतु समस्त जनों का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले समय में ऐसे ही सामाजिक कार्यों से सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य सफल करने का प्रयास करेगी
इस अवसर पर रवि गुप्ता हेमंत सिंह अमित श्रीवास्तव अनंत सिंह रितिका सिंह कृतिका सिंह एवं बुद्धिजीवी वर्ग से राजेंद्र दुबे राकेश तिवारी मुकेश श्रीवास्तव इंदर कुमार अजय निषाद करण प्रजापति नरेंद्र मिश्रा नवनीत कौशल सुमित यादव महेश शंकर लव पांडे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments