Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली के त्यौहार पर दिव्यांग पेंशन न मिलने का आरोप

होली के त्यौहार पर दिव्यांग पेंशन न मिलने का आरोप

अयोध्या। दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने होली के त्यौहार पर दिव्यांग पेंशन ना मिलने से भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाने का आदेश तो दे दिया। किंतु होली के पर्व पर दिव्यांगों की पेंशन नहीं आ सकी। जिससे हमारे दिव्यांग भाई बहनों के घरों में मायूसी छाई रही और वह हर्षोल्लास के साथ होली नहीं मना सके। केवल तरह-तरह के मुंगेरीलाल के सपने दिखाकर लोगों को केवल भ्रमित करने का काम भाजपा सरकार करती है। यही हमारे दिव्यांग भाई 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments