Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षत्रिय कल्याण परिषद का होली मिलन समारोह शनिवार को

क्षत्रिय कल्याण परिषद का होली मिलन समारोह शनिवार को


@ रामानुज सिंह रामा


◆ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक


अयोध्या। क्षत्रिय कल्याण परिषद का होली मिलन समारोह शनिवार को शहर के मैरिज लॉन में मनाया लाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने आरबीएस लॉन में समीक्षा बैठक आयोजित की। जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों से वार्ता की गई।

मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह रिंकू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगा सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक हरदोई, विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह राष्ट्रीय महासचिव, राजेश कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सूर्यभान सिंह प्रदेश सचिव उपस्थित रहेंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष अम्ब्रीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद सिंह, जिला मंत्री समर बहादुर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ सिंह, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह, नगर महामंत्री जितेन सिंह पिंटू ,नगर कोषाध्यक्ष दुर्गेश सिंह छोटू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments