Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबार एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन

बार एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन

अयोध्या। बार एसोसिएशन ने कचहरी परिसर में होली मिलन समारोह का अयोजन किया। बार एसोशिएसन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा तथा अन्य अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में कचहरी के जज और मजिस्ट्रेट शामिल हुए। जिसमें अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर होली मिलन किया। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं को मिष्ठान एवं गुजिया वितरित किया गया। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन का कार्यक्रम कचहरी परिसर में जिसमें सभी अधिवक्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाया गया। एक दूसरे को होलीकोत्सव की बधाई दी। बार एसोसिएशन के महामंत्री सूर्य नारायण सिंह ने बताया हमारे सभी अधिवक्ताओं से अपील है कि आपस में मिलजुल कर रहे हैं और दूसरों की मदद करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments