Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या19 मार्च से प्रारम्भ होगी अवध विवि की एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा

19 मार्च से प्रारम्भ होगी अवध विवि की एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा 19 मार्च से दो पालियों में शुरू होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी। परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों में 14 केन्द्र बनाये गए। जिसमें 21,603 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से बताया कि विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा 19 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी। दो पालियों की एलएलबी परीक्षा में 21,603 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें एलएलबी त्रिवर्षीय में 15,614 व पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा में 5989 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1ः30 से सायं 4ः30 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यो को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर दिया गया है। सचलदल व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments