◆ भाजपा ने आयोजित किया वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला
अयोध्या। वोटर चेतना महाअभियान के तहत प्रत्येक मडंल पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा महिलाओं के हित किया गया ऐतिहासिक कार्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। पदाधिकारी लखनऊ में होने वाली अनूसूचित जाति के कार्यकताओं की महारैली में सभी विधानसभा से कार्यकताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त बातें भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सहादतगंज कार्यालय पर स्थित वोटर चेतना अभियान कार्यशाला में कही।
