Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा आये बुखार के मरीज

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा आये बुखार के मरीज

मिल्कीपुर, अयोध्या। मौसम बदलने से सबसे ज्यादा लोग मौसमी बुखार से पीड़ित हो रहे है। कई मामले डेंगू से लेकर मलेरिया व टाईफाईड के भी आ रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले मे सबसे ज्यादा मरीज सदी, खांसी व बुखार के आये। मेले में 85 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा रश्मि श्रीवास्तव ने मरीजों का इलाज किया। उन्होने बताया कि मरीजो के ब्लड़ प्रेशर, शुगर व बुखार की जांच की गई है। सात गर्भवती महिलाएं, 17 पुरुष,  21 बच्चे व 20 वृद्ध का उपचार किया गया है। स्वास्थ्य मेले में प्रमुख रूप से डॉ दिनेश, फार्मासिस्ट गंगोत्री प्रसाद, लैब टेक्नीशियन आशीष, वार्ड व्वाय विशाल व माया राम तथा आशा बहू अर्चना सहित मरीज व उनके तीमारदार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments