Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनोटिस तामील करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और व्यापारियों में नोकझोंक, नोटिस...

नोटिस तामील करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और व्यापारियों में नोकझोंक, नोटिस देकर लौटी टीम

जलालपुर, अंबेडकरनगर। खाद्य विभाग की टीम जब एक दुकानदार को नोटिस तामील कराने पहुंची तो वहां मौजूद दुकानदार और व्यापारी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख खाद्य सुरक्षा अधिकारी नोटिस देकर वापस लौट गए। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 2020 को घसियारी टोला स्थित रोहित गुप्ता की किराना दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसी दौरान दुकान में रखी शाही ब्रांड किशमिश के नमूने मानकों के विपरीत होने की आशंका पर जांच के लिए लिए गए थे।
खाद्य विभाग द्वारा नमूने को जांच हेतु क्षेत्रीय खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला झांसी भेजा गया, जहां परीक्षण में नमूना फेल पाया गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामले को दंडनीय मानते हुए दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम दोबारा नोटिस तामील कराने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि नोटिस देने के दौरान दुकानदार और व्यापारी नेताओं के बीच अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। हालांकि बाद में खाद्य विभाग की टीम नोटिस सौंपकर वापस लौट गई।
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि अपर जिलाधिकारी न्यायालय के निर्देश पर नोटिस तामील कराया जा रहा था, जिसके अनुपालन में विभागीय कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments