Tuesday, May 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमसा तट पर श्रद्धा के साथ मनाया गया गंगा दशहरा, दीपोत्सव और...

तमसा तट पर श्रद्धा के साथ मनाया गया गंगा दशहरा, दीपोत्सव और वृक्षारोपण से गूंजा घाट

जलालपुर, अंबेडकरनगर। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार को जलालपुर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। तमसा नदी के तट स्थित शिवाला मंदिर के पक्का घाट उष्मापुर पर तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। पूजन-अर्चन, दीपोत्सव, गंगा आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर तमसा मैया की भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजू पांडे मौजूद रहीं, जबकि भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र एवं वन विभाग के दरोगा अभिनव सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सपनों के पास स्थित बाबा पलटू दास साहब के महंत राम प्रसाद दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती का शुभारंभ किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा और तमसा नदी को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव आदित्य मिश्र, पुरोहित रामदौर मिश्र, प्रवीण कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, कुलदीप अग्रहरि, गुलाबचंद गुप्ता, प्रवीण गुप्ता समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments