बसखारी अंबेडकर नगर। दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने की हुई टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों की हालत चिंताजनक बताईं जा रही है। दुर्घटना बीते सोमवार देर रात बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी जलालपुर रोड पर स्थित मधुवन पैलेस के सामने की बताई जा रही है।जहां पर दरगाह निवासी अर्जुन मौर्य पुत्र कुंवर मौर्य तथा कपिल देव पुत्र राममूरत यादव निवासी बलुआ बहादुरपुर सम्मनपुर की मोटरसाइकिल से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया।और बाइक चला रहे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोग टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गये तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी बसखारी पहुंचाया। दोनों घायलों की पहचान होने पर उनके परिजनों को सूचित किया। बेहोशी की हालत में चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताईं जा रही है । इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।