Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकारी आवास में सुबह हुआ सीने में दर्द, अस्पताल पहुंचने पर ट्रैफिक...

सरकारी आवास में सुबह हुआ सीने में दर्द, अस्पताल पहुंचने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की मौत


◆ पुलिस लाइन स्थित आवास में हुई थी सीने में दर्द की शिकायत


◆ देवरिया के रहने वाले थे ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रसाद


अयोध्या। पुलिस लाइन के सरकारी आवास में  ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रसाद की सोमवार की सुबह अचानक तब्यत खराब हो गई। अपने साथियों को उन्होंने सीने में दर्द की जानकारी दी। जिन्हें जिला अस्पताल लेकर अन्य पुलिसकर्मी आये। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवरिया के रहने वाले थे।
अयोध्या में तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रसाद ने सोमवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित बैरक अपने सीने में तेज दर्द होने की जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों को दी। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरआई पुलिस लाईन बीके सिंह ने बताया कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रसाद ने सुबह अपने सीने में दर्द होने की जानकारी दी। जिन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। हार्ट अटैक की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। एसपी यातायात अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों के पहुचनें के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments