Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पांच साल तक प्रेमिका को देता रहा शादी का झांसा, थाने पहुंचने...

पांच साल तक प्रेमिका को देता रहा शादी का झांसा, थाने पहुंचने पर मठिया मंदिर में रचानी पड़ी शादी

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। पांच वर्षों तक शादी का झांसा देकर प्रेमिका से संबंध बनाने वाले युवक को आखिरकार थाने में मामला पहुंचने के बाद मंदिर में शादी करनी पड़ी। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश, प्रेमिका की जिद और सामाजिक दबाव के बाद युवक को विवाह के लिए तैयार होना पड़ा। नगर के मठिया मंदिर में दोनों ने जयमाल और सिंदूरदान के साथ सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी विवेक नामक युवक का एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने युवती को पांच साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब बात शादी की आई तो वह हर बार टालता रहा।

आखिरकार सोमवार को युवती ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। दोनों बालिग होने के बावजूद युवक शादी से लगातार इनकार करता रहा। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन प्रेमिका ने बयान बदल दिए, जिससे पुलिस के सामने स्थिति उलझ गई।

बुधवार को दोनों फिर थाने पहुंचे, जहां घंटों चली कड़ी मशक्कत और समाज के लोगों की पहल के बावजूद युवक शादी को तैयार नहीं हो रहा था। इस बीच युवती अड़ गई और दो टूक कह दिया कि “शादी करूंगी तो सिर्फ इसी से।”

आखिरकार युवक को समझा-बुझाकर शादी के लिए राजी किया गया। नगर के प्रतिष्ठित मठिया मंदिर में व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, देवेश मिश्रा, सप्रिय गोयल, आदित्य गोयल, सोनू गौड़, आशीष सोनी, सीताराम समेत भारी भीड़ की मौजूदगी में जयमाल और सिंदूरदान की रस्म पूरी की गई।

इसके बाद प्रेमी अपनी नवविवाहिता को ससम्मान विदा कर अपने घर ले गया। इस विवाह से समाज में एक बार फिर यह संदेश गया कि प्रेम संबंधों में जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version