Thursday, April 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याICSE-ISC में एचसीजे एकेडमी का शत-प्रतिशत परिणाम, अयोध्या का बढ़ाया मान

ICSE-ISC में एचसीजे एकेडमी का शत-प्रतिशत परिणाम, अयोध्या का बढ़ाया मान


अयोध्या। ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षा परिणाम में एच0सी0जे0 एकेडमी ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर अयोध्या का मान बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा।

ICSE (10वीं) परीक्षा में छात्रा पल्लवी निषाद ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अम्बरीश श्रीवास्तव 89 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा आर्या यादव 88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा वैष्णवी, अंशुमिता सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन में स्थान बनाया।

ISC (12वीं) परीक्षा में छात्रा आनंदी ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनस्वी 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय और कुशल सिंह 87 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। चहक, सुप्रिया समेत कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भी शीर्ष स्थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ शिक्षा जैन एवं ई.ओ. उमेश जैन ने शत-प्रतिशत परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार तिवारी तथा उप-प्रधानाचार्या शिप्रा मेहरोत्रा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments