Monday, November 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन पर हर्षवर्धन सिंह का...

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन पर हर्षवर्धन सिंह का कई स्थानों पर हुआ स्वागत


◆ लखनऊ से अयोध्या तक जगह–जगह हुआ अभिनंदन, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संतों ने किया स्वागत


◆ पदयात्रा करते हुए गोकुल रसोई पहुंचे, कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच हुआ कार्यक्रम का समापन


अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर सोमवार को लखनऊ से अयोध्या तक स्वागत का सिलसिला चला। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। अयोध्या पहुंचने पर भी कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद पदयात्रा करते हुए वह गोकुल रसोई पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे लखनऊ के 1090 चौराहा स्थित सैनिक क्रिकेट स्टेडियम से हुई। यहां मानवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र पाण्डे ‘धीरू’, गौरव सिंह चौहान और अनिकेत तोमर सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मटियारी हनुमान मंदिर के निकट अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं राजशेखर सिंह, आशुतोष शुक्ला, आशुतोष ठाकुर एवं विभूम तिवारी ने अभिनंदन किया। आगे सुनील सिंह ‘सूरज’ और अमित सिंह ने स्वागत किया। सफेदाबाद, बाराबंकी में रोहित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। बॉक्स पार्क, सागर कॉलेज के निकट खुर्रम बेग ने स्वागत किया। वहीं रूपेश प्रताप सिंह ‘लकी’ ने भी उनका अभिनंदन किया।

रुदौली पहुंचने पर फायर स्टेशन के निकट आशीष शर्मा, आलोक यादव, तेज तिवारी और शुभम तिवारी ने स्वागत किया। ब्लॉक के सामने आकाश शर्मा एवं अतुल पांडे ने उनका अभिनंदन किया। रौनाही टोल प्लाजा पर आशीष तिवारी, रणधीर सिंह ‘लल्ला’ और विश्वनाथ सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


महानगर में भी जगह–जगह हुआ अभिनंदन


अयोध्या महानगर में प्रवेश के बाद स्वागत का सिलसिला और तेज हो गया। सहादतगंज में महानगर भाजपा के पदाधिकारियों, करियप्पा मंडल की टीम और प्रदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। नियावा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। टेढ़ी बाजार में अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों और संतों ने स्वागत किया। चूड़ामणि चौराहे पर पार्षद अंकित त्रिपाठी एवं मिंटू प्रधान ने अभिनंदन किया, जबकि भवदीय चौराहे पर शुभम सिंह ठाकुर और उनके साथियों ने स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा करते हुए हर्षवर्धन सिंह गोकुल रसोई पहुंचे।

इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह ने स्वागत और अभिनंदन के लिए जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, संतों और युवा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री का जो दायित्व सौंपा है, वह केवल एक पद नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं और संगठन की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी है। वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments