Wednesday, November 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या होटल रिगल क्रेस्ट का शुभारंभ, महाराज दयाराम दास ने किया उद्घाटन

 होटल रिगल क्रेस्ट का शुभारंभ, महाराज दयाराम दास ने किया उद्घाटन


◆  मुमताज नगर ओवरब्रिज के नीचे शुरू हुआ होटल एवं रेस्टोरेंट, 14 कमरों की मिलेगी सुविधा


अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए ठहरने एवं खानपान की सुविधाओं में एक और विकल्प जुड़ गया है। मुमताज नगर ओवरब्रिज के नीचे नवनिर्मित होटल एवं रेस्टोरेंट रिगल क्रेस्ट का शुभारंभ किया गया। अयोध्या के महाराज दयाराम दास ने फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

होटल के संचालक उमेश यादव एवं अनूप यादव ने बताया कि होटल में कुल 14 कमरों की व्यवस्था की गई है। इनमें से फिलहाल आठ कमरे पूरी तरह तैयार होकर संचालन के लिए उपलब्ध हैं। होटल परिसर में रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है, जहां ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। संचालकों के मुताबिक, होटल में ठहरने वाले अतिथियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन लगातार बढ़ा है। ऐसे में ठहरने और खानपान की बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता भी बढ़ी है। होटल रिगल क्रेस्ट शुरू करने का उद्देश्य अयोध्या आने वाले लोगों को उचित कीमत पर आरामदायक कमरे और बेहतर भोजन उपलब्ध कराना है।

संचालकों ने कहा कि होटल में आने वाले अतिथियों को अच्छी सेवा और सुविधाजनक वातावरण देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से होटल में पहुंचकर सेवा का अवसर देने की अपील की।

होटल के शुभारंभ से मुमताज नगर क्षेत्र में आवास और खानपान की एक नई सुविधा शुरू हुई है। इससे अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments