◆ चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
अंबेडकर नगर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील टांडा अंतर्गत मॉडल ग्राम चिंतौरा के आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची और सुपरवाइजर तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री से परिचय लिया गया। बच्चों द्वारा अभिवादन व स्वागत किया गया। राज्यपाल द्वारा बच्चों से संवाद किया गया तथा बच्चों को फल तथा मिष्ठान वितरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का भी जायजा लिया गया। बच्चों से पठन-पाठन के बारे में संवाद किया साथ ही साथ उन्होंने पुस्तकालय कक्ष तथा रसोईया घर का भी जायजा लिया। उन्होंने खाना बनाने वाले रसोइयों से भी वार्ता किया। राज्यपाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी किट(साइकिल, कुर्सी, मेज खिलौना गाड़ी, सहित अन्य सामग्री) का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया उन्होने केजी से पीजी तक तालमेल बनाने को कहा तथा बच्चों को टूर पर भेजने का सुझाव दिया गया जिससे उनके ज्ञान वर्धन में वृद्धि हो।
