Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोंड महासभा ने मनाई महारानी दुर्गावती की जयंती

गोंड महासभा ने मनाई महारानी दुर्गावती की जयंती

अयोध्या। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के द्वारा महारानी दुर्गावती जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीन धूरिया ने किया। गोंड महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबू राम गोंड ने बताया कि मुगलो को तीन बार परास्त करने वाली गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का जन्म 05 अक्टूबर 1524 में हुआ था। लम्बी अवधि तक गोंडवाना राज्य की शासक रही। अपने जीवनकाल में 52 बार लड़ाईया लड़ी जिसमें 51 बार विजय प्राप्त की थी। धोखे से मुगलो ने महारानी दुर्गावती जी के सेनापति को मिलाकर हमला बोल दिया जिसमें 24 जून 1564 को वीरगती प्राप्त हुयी थी। कार्यक्रम में रामतिलक चौधरी, तरजीत गोंड, केपी गोंड, लालमनी गोंड, प्रेम प्रकाश गोंड, राम केवल गोंड, सरभजीत, मूलचन्द्र, जयप्रकाश, भरतराज, रामबरन, मालती देवी, कुमकुम देवी, कुसुम लता, रत्ना गोंड, बिट्टन गोंड, लक्ष्मी धूरिया, कमलेश धूरिया, रागिनी धूरिया मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments