Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा नेता का आरोप : डेंगू के मरीज बढ़ रहे है परन्तु...

सपा नेता का आरोप : डेंगू के मरीज बढ़ रहे है परन्तु नगर निगम क्षेत्र में फागिंग नहीं


◆  शहर की सफाई व्यवस्था पर भी उठाये सवाल


◆ टैक्स तो बढ़ा परन्तु नहीं बढ़ी सुविधाएं


अयोध्या। सपा नेता व जिले में रक्तदान शिविरों के आयोजन को लेकर पहचान बनाने वाले डा आशीष पाण्डेय दीपू ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाये है। उनका कहना है कि वर्तमान में डेंगू के मरीज बढ़ रहे है। लोगो की प्लेटलेट्स घट रही है। साफ सफाई भी बहुत अच्छी नहीं नजर आ रही है।
उन्होने कहा कि मच्छर पनप रहे है। फागिंग नहीं हो रही है। डेंगू और बुखार के मरीजों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। मरीजों से अस्पताल भरा हुआ है। प्लेटलेट्स डाउन होने वालों के दिन में दस फोन आते है। नगर निगम टैक्स तो बढ़ा दिया परन्तु सुविधाएं नहीं बढ़ाई। सबसे बड़ी लड़ाई वर्तमान में डेंगू के खिलाफ है। एक 25 साल के लड़के को प्लेटलेट्स घटने की वजह से एबी निगेटिव ब्लड चाहिए। परन्तु उसे नहीं मिल रहा है। उसकी प्लेटलेट्स तीस हजार हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments