Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघर से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद, महिला गिरफ्तार

घर से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद, महिला गिरफ्तार


अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने घर से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सलारपुर सहादतगंज क्षेत्र में घर से जेवरात चोरी होने के संबंध में थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर गद्दोपुर से पैगापुर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के पास छापेमारी की गई।

पुलिस ने मौके से आरती यादव (46 वर्ष), पत्नी ननकन यादव, निवासी सलारपुर सहादतगंज, थाना कैंट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी हुए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में सोने की बाली, झाला, हार, माथबेंदी, अंगूठियां, चैन, मंगलसूत्र सहित चांदी के कंगन, पायल, बिछिया और अन्य आभूषण शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशीष सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सहित कैंट थाना पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments